Best Free Screen Recording Software For Windows | Tarun Technical Tips

आज कल Computer का उपयोग बहुत अधिक होने लगा है। कई बार कंप्यूटर स्क्रीन पर कुछ ऐसे कार्य करते है जिन्हें हम कई लोगो के साथ शेयर करना चाहते हैं ऐसे में हमें कंप्यूटर की स्क्रीन को रिकॉर्ड करना पड़ता है। या फिर आप  Youtube tutorial बनाते हैं तब भी आपको कंप्यूटर की स्क्रीन को रिकॉर्ड करना पड़ता है। कंप्यूटर स्क्रीन को रिकॉर्ड करने के लिए Screen recording software की जरुरत पड़ती है। अगर आप इन्टरनेट पर free Screen recording software सर्च करोगे तो आपके सामने कई सारे रिजल्ट आ जायेंगे और आप confuse हो जाओगे लेकिन इस पोस्ट में कुछ बेत फ्री स्क्रीन रिकॉर्डिंग सॉफ्टवेर के बारे में जानेंगे



Best Screen recording software for windows

आज मैं आप लोगो को 05 ऐसे free Screen recording software के बारे में बताऊंगा जिनका उपयोग आप अपने कंप्यूटर की स्क्रीन को रिकॉर्ड करने में कर सकते हैं। इन सभी free सॉफ्टवेर की मदद से आप high quality स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते हैं। जिसका उपयोग आप अपने कंप्यूटर की स्क्रीन को शेयर कर सकते हैं  या फिर आप youtube विडियो, tutorial बनाने में भी कर सकते हैं। आइये चलते है इन सभी windows screen recorder के बारे में जान लेते हैं।


1 Rylstim Screen Recorder

Rylstim स्क्रीन रिकॉर्डर एक बहुत ही अच्छा विकल्प है कंप्यूटर की स्क्रीन को रिकॉर्ड करने के लिए। यह एक lightweight सॉफ्टवेर हैं इस सॉफ्टवेर को खासतौर से कंप्यूटर की स्क्रीन को रिकॉर्ड कर के विडियो फाइल में convert करने के लिए बनाया है। इसका interface बहुत ही सिंपल है जो नए user के काफी मददगार है।

Download - Rylstim Screen Recorder

इस स्क्रीन रिकॉर्डर सॉफ्टवेर में codec और frame rate को Configure करने का ऑप्शन मिलता है जिसके मदद से high quality विडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Also Read:


2 CamStudio Screen Recorder 

Camstudio एक बेहतरीन open source स्क्रीन रिकॉर्डर सॉफ्टवेर है। इस सॉफ्टवेर को कोई भी beginners user आसानी से उपयोग कर  सकते हैं। आप इस सॉफ्टवेर को personal या commercial use के लिए भी उपयोग कर सकते है। इस Screen recording software में  स्क्रीन रिकॉर्डिंग के साथ अपने कंप्यूटर के webcam को भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। camstudio में और भी कई सारे feature हैं जैसे custom recording, custom cursors वैगरा। camstudio Screen recording software पूरी तरह free है यह सॉफ्टवेर अन्य free Screen recording software के मुकाबले बेहतर है।

Download - CamStudio Screen Recorder


3 Webinaria

Webinaria Screen recording software एक बहुत ही सिंपल सा सॉफ्टवेर है इस सॉफ्टवेर की मदद से हम आसानी से कंप्यूटर की स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह सॉफ्टवेर बहुत कम साइज़ का है। इस सॉफ्टवेर को कैसे डाउनलोड करना है निचे दिए गए विडियो में बताया गया है  इस सॉफ्टवेर की मदद से आप AVI और FLV फॉर्मेट में कंप्यूटर के स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसे  उपयोग करना बेहद आसान है।

Download - Webinaria


4 Ezvid

Ezvid स्क्रीन रिकॉर्डर भी एक बेहतर आप्शन है कंप्यूटर की स्क्रीन को रिकॉर्ड करने के लिए इस स्क्रीन रिकॉर्डर में आप को कई सारे feature मिलते है इस सॉफ्टवेर में आपको free version और प्रीमियम version मिलेगा। free version में भी बहुत ही उपयोगी feature उपलब्ध है। आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग के साथ में webcam भी रिकॉर्ड कर सकते है। इस free Screen recording software में आप only 45 मिनट तक विडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और रिकॉर्डिंग के दौरान आप screen drawing कर सकते हैं। लेकिन इस सॉफ्टवेर से रिकॉर्ड किये गए विडियो को आप केवल youtube पर ही अपलोड कर सकते हैं।

Download - Ezvid


5 Ispring free cam 

ispring free cam स्क्रीन रिकॉर्ड करने के लिए एक और अच्छा Screen recording software है। इस सॉफ्टवेर की मदद से आप कंप्यूटर स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस सॉफ्टवेर में अपने voice के अलावा कंप्यूटर साउंड को भी रिकॉर्ड कर सकते हैं और कंप्यूटर के माउस को highlight कर सकते हैं। कंप्यूटर स्क्रीन रिकॉर्ड करके आप WMA फॉर्मेट में save कर सकते हैं और इसमें आप background noise को भी Remove करते हैं। और भी कई तरह feature दिए गए हैं।

Download - Ispring Free Cam


मैंने आपको 05 स्क्रीन रिकॉर्डिंग के बारे में बताया। मेरे नजरिये से सबसे बेस्ट Camstudio Screen recording software है क्योंकि यह बिलकुल free है और साथ में कई ऐसे feature दिए हैं जो और free Screen recording software में नही हैं। मैं इस सॉफ्टवेर को कई बार उपयोग कर चूका हूँ।

मैं उम्मीद करता हूँ की यह पोस्ट Best free Screen recording software for windows पसंद आया होगा अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो सोशल मीडिया में शेयर करें।

top 05 free कंप्यूटर स्क्रीन रिकॉर्डर, कंप्यूटर स्क्रीन को कैसे रिकॉर्ड करे, computer screen recorder free


Tags: free screen recorder windows 10, screen recorder for windows 7 free download full version, screen recorder online, free screen recorder no watermark, screen recorder free download full version, screen recorder with audio, open source screen recorder, free screen recorder for pc, free screen recording software, free screen recording software download, free screen recording software pc, best free screen recording software, good free screen recording software, free screen recording software windows, best free screen recording software 2019, the best free screen recording software, list of free screen recording software, best free screen recording software for gaming

No comments

Powered by Blogger.