Top 05 Best Video Player Apps For Android | Tarun Technical Tips

आज के समय में स्मार्टफोन मनोरंजन का सबसे बेहतरीन साधन है, इसके मदद से मनोरंजन के साथ साथ ओए भी कई सारे काम आसानी से हो जाते हैं। मनोरंजन के लिए कई लोग सोशल मीडिया, ऑनलाइन विडियो और ऑफलाइन विडियो देखते हैं। स्मार्टफोन के इनबिल्ट विडियो प्लेयर में ज्यादा कुछ फीचर नही दिए होते हैं लेकिन आज हम कुछ ऐसे Best Video Player Apps के बारे में जानेंगे जो प्ले स्टोर पर उपलब्ध है साथ ही बहुत ही कमाल के फीचर प्रोवाइड करते हैं। अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं तो बताये गए विडियो प्लेयर के बारे में जरुर पता होना चाहिए।



Best Video Player Apps

इस आर्टिकल में जितने भी विडियो प्लेयर के बारे में बताया गया है उनमें से हो सकता हैं कुछ विडियो प्लेयर के बारे में आप पहले से जानते हों लेकिन कुछ विडियो प्लेयर ऐसे भी है जिन्हें शायद आप नही जानते होंगे। आइये जानते हैं Best Video Player Apps के बारे में और उनके फीचर के बारे में –



1 Moboplayer

हमारे लिस्ट में सबसे पहला विडियो प्लेयर है मोबोप्लेयर, इस विडियो प्लेयर को मैं खुद उपयोग करता हूँ।  इस विडियो प्लेयर की सबसे अच्छी बात यह है की इसमें आपको विज्ञापन न के बराबर देखने को मिलेंगे। इस विडियो प्लेयर में आपको काफ़ी सारे कमाल के फीचर देखने को मिलेंगे जैसे – बैकग्राउंड में विडियो प्ले करना हो या फिर आपको विडियो से स्क्रीनशॉट लेना हो और भी कई सारे कमाल के फीचर दिए गए है। 

Download - Moboplayer




2 VLC for Android

अगर आप कंप्यूटर यूजर हैं तो आप VLC विडियो प्लेयर के बारे में जरुर जानते होंगे। यह विडियो प्लेयर भी बहुत ही पॉपुलर है साथ इसमें कई सारे उपयोगी फीचर दिए गए है। अगर आप विडियो प्लेयर में किसी भी तरह के विज्ञापन नही देखना चाहते हैं तो इस फ्री “VLC for Android” विडियो प्लेयर का उपयोग कर सकते हैं।

Download - VLC for Android


इन्हें भी पढ़ें:



3 MX Player

आप इस विडियो प्लेयर के बारे में शायद जानते होंगे क्योंकि यह बहुत ही पॉपुलर है साथ ही कई सारे लोग इस विडियो प्लेयर का इस्तेमाल करते हैं। इसमें भी आपको काफ़ी सारे उपयोगी फीचर देखने को मिलेंगे लेकिन इसमें आपको काफ़ी सारे विज्ञापन देखने को मिलेंगे। इस वजह से कई सारे यूजर इसे पसंद नही करते हैं। अगर आप इस विडियो प्लेयर के विज्ञापन को हटाना चाहते हैं तो इसके प्रो वर्शन को खरीद सकते हैं। 

Download - MX Player




4 GOM Player

एंड्राइड यूजर के लिए गोम विडियो प्लेयर बहुत ही उपयोगी हो सकता हैं, इसमें भी आपको कई सारे एक्स्ट्रा फीचर देखने को मिलेंगे जैसे इसमें आप 360 विडियो देख सकते हैं, स्क्रीनशॉट ले सकते हैं, इन सभी के अलावा और भी कई सारे फीचर दिए गए है। इस विडियो प्लेयर में भी आपको विज्ञापन देखने को मिलेगा। 

Download - GOM Player




5 Video Player All Format

यह विडियो प्लेयर भी बहुत ही पॉपुलर साथ ही वो सभी फीचर उपलब्ध है जो एक विडियो प्लेयर में होना चाहिए। इस विडियो प्लेयर को प्ले स्टोर में 4.8 की रेटिंग मिली है। इस बात से आप अन्दाजा लगा सकते हैं की यह कितना अच्छा विडियो प्लेयर है। इस विडियो प्लेयर में भी आपको विज्ञापन देखने को मिलेगा। 

Download - Video Player All Format


इन्हें भी पढ़ें:

हमने इस आर्टिकल में “Top 05 Best Video Player Apps” के बारे में जाना। आप इन सभी विडियो प्लेयर को डाउनलोड नही करोगे इसलिए हो सकता है आप कंफ्यूज हो रहे हो की इनमे से कौन सा विडियो प्लेयर डाउनलोड करें। मेरे अनुसार आपको Moboplayer या फिर VLC विडियो प्लेयर डाउनलोड करना चाहिए।


उम्मीद करते हैं की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो सोशल मीडिया में शेयर जरुर करे। 


Tags: best video player apps, mx player, video player, media player, hd video player, mx player app, video player apps, best media player, video player for android, best video player, mx player hd, android play, mx video player, mx player android, free video player, best mp4 player, video player for pc, best media player for android, multimedia player, all video player, online video player, vlc media player, best video player for android, mp4 player for android, mx player new

No comments

Powered by Blogger.