How to make Passport Size Photo in Smartphone | Passport Size Photo स्मार्टफोन में कैसे बनाये | Tarun Technical Tips

Smartphone me Passport Size Photo Kaise Bnaye 

आज इंटरनेट के इस युग मे हम उन अनेक कार्य को आसानी से कर लेते हैं, जिसे करने में पहले बहुत सारा समय तथा पैसा खर्च होता था। कई बार ऐसा होता है हमे कुछ जरूरी कार्यो के लिए passport size photo की तत्काल आवश्यकता होती है।परंतु उस स्थिति में हमें नजदीकी दुकान में जाकर पासपोर्ट साइज फोटो निकालनी पड़ती है जिसमें पैसे तथा समय की लागत अधिक होती है, यदि हम इंटरनेट की मदद से थोड़ी सी समझदारी दिखाएं तो आसानी से यह कार्य घर बैठ कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम अपने स्मार्टफोन के मदद से  घर बैठे पासपोर्ट साइज़ फोटो बनाना सीखेंगे।





How To Make Passport Size Photo

पासपोर्ट साइज़ फोटो बनाना बहुत ही आसान है, इस आर्टिकल में एंड्राइड फ़ोन और फोटोशोप में किस तरह से पासपोर्ट साइज़ फोटो बनाया जाता है उसके बारे में बताया गया है। आइये हम सबसे पहले एंड्राइड स्मार्टफोन में पासपोर्ट फोटो बनाना जानते हैं..

How To Make Passport Size Photo In Android

  •  सबसे पहले हमें play store से Passport Photo Maker नाम की इस app को install कऱना है।
Download - Passport Photo Maker




  • एप्लीकेशन इंस्टाल होने के बाद हमें इस एप्प को ओपन करना है तथा “New photo” पर tap कऱना है।
  • अब यदि हम पहले से खींची गई किसी फोटो को पासपोर्ट में एडिट करना चाहते हैं तो गैलरी से उस फोटो को सेलेक्ट कर लेंगे इसके अलावा यदि आप कैमरा से भी उस फ़ोटो को क्लिक कर सकते हैं।
ध्यान दें:- नई फ़ोटो खीचते समय ध्यान रहे आपके कपडे का रंग तथा बैकग्राउंड कलर अलग अलग होना चाहिए। जिससे आप बैकग्राउंड को आसानी से मिटा सकते हैं।


  • अब हमें “Start editing” पर क्लिक करना है।
इस एप्लीकेशन में हमें प्रीमियम तथा फ्री दो अलग तरह के फीचर्स मिल जाते हैं। हम pay कर इस app को upgrade कर सकते हैं या फिर continue with ads पर टैप करें। 
  • यहाँ फ़ोटो Rotate कर अपने अनुसार select कर सकते हैं। रोटेट करने के बाद Done पर टैप करें।
  • अब हमें यहाँ बहुत सारे देशों के नाम दिख रहे हैं। हम इंडिया पर टैप  कर India country को select कर सकते हैं। और उसके बाद हम इनमें किसी भी साइज पर अपने अनुसार tap कर edit कर सकते हैं।
  • अब हमें Head औऱ Chin के साइज को fit करना है जिससे हमारी फ़ोटो पासपोर्ट साइज़ में मिल सके। इसे पासपोर्ट फोटो के साइज़ के अनुसार crop कर लेंगे।


  • अब हमारे सामने filter के कई ऑप्शन है हम अपने अनुसार add कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको Done आप्शन पर क्लिक करना है और Save आप्शन पर क्लिक करना है , आपको एक आप्शन नजर आएगा ऐड बॉर्डर, इस आप्शन के मदद से आप फोटो में अपने अनुसार बॉर्डर बना सकते है जो एक बेहतर लुक देता है।
  • बॉर्डर ऐड करने के बाद JPEG या फिर PNG फोर्मेट में Save कर सकते हैं।
  • इस app का आप paid version खरीद सकते हैं जिससे आप बिना ad के app को run कर सकते हैं। और background को मिटा सकते हैं।
  • परन्तु यदि आप बिना पैसे के Passport Size फ़ोटो के बैकग्राउंड को मिटाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

        Install - Background Eraser

        • इस app को open करना है तथा load photo पर tap करना है।तथा उस फ़ोटो को select करना है जिसका background हटाना चाहते हैं।
        • हमें यहाँ उस फ़ोटो का बैकग्राउंड पॉइंटर से एडिट करना है जिससे फ़ोटो का बैकग्राउंड न दिखाई दे।
        • फ़ोटो edit करने के बाद हमें फोटो save करनी है और यह फ़ोटो png format में save हो जाएगी।



        इस एप्लीकेशन को उपयोग करना बेहद आसान है, उम्मीद है आप इस एप्लीकेशन के मदद से फोटो के बैकग्राउंड को आसानी से एडिट कर सकते हैं।

        इस तरह से हम अपने स्मार्टफोन पर ही घर बैठे पासपोर्ट साइज़ फोटो बना सकते हैं और फोटो को प्रिंटर की मदद से प्रिंट कर सकते हैं।

        इन्हें भी पढ़ें
        उम्मीद करते हैं आपको यह आर्टिकल “Passport Size Photo स्मार्टफोन में कैसे बनाये” पसंद आया होगा, अगर आपको यह आर्टिकल उपयोगी साबित हुआ हो इस आर्टिकल को सोशल मीडिया में अपनों के साथ शेयर जरुर  करें।

        Tags: how to make passport size photo, passport photos, passport size photo, passport photos near me, passport pictures, print passport photo, where to get passport photos, passport photo online, baby passport photo, where to take passport photos, 2x2 photo prints, passport requirements, passport size photo maker, passport size, passport size photo online, passport photo requirements, 2x2 photo, where can i get a passport photo, passport size picture, passport photo editor, digital passport photos, passport photo template, take passport photo, cheap passport photos, passport photograph

        No comments

        Powered by Blogger.